मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। ग्रीष्मकालीन स्पेशल गाड़ी संख्या 06597-06598 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश) के संचालन फेरों में विस्तार दिया गया है। ट्रेन नंबर 06597 का 30 अप्रैल तक संचालन होना था। अब इसे बढ़ाकर सात मई से नौ मई तक कर दिया गया है। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 06598 का संचालन दो मई तक होना था। इसके फेरों में विस्तार कर नौ मई से 11 मई तक कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...