आदित्यपुर, मार्च 20 -- गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड के यशपुर में करीब 55 लाख से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को जिप सदस्य स्नेहा रानी महतो ने शिलान्यास किया। इस दौरान शिलापट्ट में अपना नाम छोटे अक्षरों में अंकित देख वह नाराज हो गईं और इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान बैदू महतो, श्यामापद गोराई, मंगल महतो, राजेश महतो, रूद्र प्रताप महतो, धनंजय महतो, डॉक्टर महतो, गोविंद मंडल, शंभूनाथ महतो, गीता महतो, रोमोनी महतो, अनिता महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...