लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में लखीमपुर रेड व लखीमपुर यलो के बीच मैच खेला गया। इसमें लखीमपुर रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में लखीमपुर रेड ने 261 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक आशुतोष गौरव ने 57 रन नाबाद, रूमान बेग ने 45 रन, कुमार विशेष ने 36 रन, सृजन अवस्थी ने 24 रन बनाए। लखीमपुर यलो की ओर सुमित कुमार ने तीन विकेट, उत्कर्ष अवस्थी और सनी सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में उसका पीछा करने उतरी लखीमपुर यलो की टीम 17 ओवर में 69 बनाकर ऑल आउट हो गई। केवल परमवीर ओर प्रदीप कुमार ने 14-14 रन बनाए। लखीमपुर रेड की तरफ से श्वेतार्क पटेल ने चार विकेट, अभिनव मौर्य ने तीन विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श...