मुख्य संवाददाता, सितम्बर 13 -- यूपी के आगरा में एक महिला ने गुरुवार की रात यमुना किनारा से यमुना में छलांग लगा दी। बेटी को बचाने के लिए पिता भी यमुना में कूद गया। महिला को जल पुलिस ने बचा लिया। पिता लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज जारी है। घटना रात नौ बजे की है। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई। उन्होंने ताज सुरक्षा में तैनात एसआई शिवराज सिंह को बताया। आवाज ताजमहल के पीछे यमुना से आ रही थी। जल पुलिस के मुख्य आरक्षी संजय कुमार स्टीमर में टीम के साथ पहुंच गए। टार्च की मदद से महिला को देखा। संजय कुमार पानी में कूद गए व महिला को बचा लिया गया। यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में भाजपा नेता संग तीन को जेल, मांगी थी रंगदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.