देहरादून, अप्रैल 6 -- बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर डबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक बीच सड़क में खराब हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। मार्ग सिंगल लेन होने के कारण अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। जिस कारण सफर करने वाले लोग यहां फंसे रहे। करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से खराब ट्रक को धक्का देकर किसी तरह सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण बड़े वाहन नहीं निकल पाए। ढाई घंटे बाद वाहन को ठीक कर वहां से निकाला गया, जिसके बाद हाईवे पर पूरी तरह वाहनों की आवाजाही शुरू हो स्की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...