यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन और भू-धंसाव से करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहा
देहरादून, अगस्त 31 -- बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र में मध्य रात्रि से शुरू हुई तेज बारिश ने यमुनोत्री हाईवे की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के चलते हाईवे पर जगह-जगह भू-धंसाव और भूस्खलन होने से सोमवार को सुबह से ही मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री व स्थानीय लोग घंटों मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। सूचना मिलते ही एनएच की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने तथा हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया। 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी और हाईवे पर फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर दलदल में तब्दील हो गया है। जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.