बड़कोट, जुलाई 10 -- उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम क्षेत्र में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के चलते हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा बह गया। जिला प्रशासन और पुलिस ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन पांच सौ से ऊपर तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। अगले आदेश तक यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़कोट, खरादी समेत अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। वहीं, हरिद्वार में भी भारी बारिश से हालात खराब हो गई।तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका लगातार वर्षा के कारण यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण स्यानाचट्टी और हनुमानचट्टी के पास मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बाधित है, जिससे आगे आवाजाही सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। वहीं, गुरुवार शाम स्यानाचट्टी के समीप यम...