देहरादून, मार्च 26 -- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम की दुष्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम में हिमस्खलन हुआ है। इससे कई मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कपाट खोलने की तैयारियों को लेकर इलाके में काम कर रहे कई मजदूर भी यहां फंस गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय से बर्फबारी ने यहां परेशानी बढ़ा दी है। करीब चार से पांच फीट तक बर्फ जमा है। उधर, मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बिजली गिरने समेत बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.