देहरादून, मार्च 26 -- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम की दुष्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम में हिमपात हुआ है। इससे कई मार्गों पर बर्फ जमा है। इससे कपाट खोलने की तैयारियों को लेकर सामान जानकीचट्टी से यमुनोत्री नहीं जा पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय से बर्फबारी ने यहां परेशानी बढ़ा दी है। करीब चार से पांच फीट तक बर्फ जमा है। उधर, मौसम विभाग ने आगामी सात दिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बिजली गिरने समेत बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। खासकर पहाड़ी जिलों में बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जब...