देहरादून, जनवरी 23 -- बड़कोट। बीते लंबे समय बाद आखिरकार वसंत पंचमी के पावन पर्व पर इंद्र देवता प्रसन्न हुए और सुबह से ही झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई। जिसके बाद यमुनोत्री धाम क्षेत्र सहित ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई तथा निचले इलाकों में सुबह से लेकर दिनभर बारिश होती रही। इस साल लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने से ऊंची पहाड़ियों से लेकर निचले इलाकों तक पूरा सूखा पड़ा हुआ था, किसानों से लेकर आम लोगों तक इस सुखे के कारण सभी का हाल बेहाल था। समय पर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सूखे के कारण किसानों की बोई गई फसलों के अंकुर तक नहीं फूट पाए थे। लेकिन शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन पर्व पर इंद्रदेव आखिर मेहरबान हो ही गए और सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गयी। बारिश और बर्फबारी होने से क्षेत्र के किसानों और बागवानों में थ...