ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 14 -- यमुना सिटी में किसानों से जमीन का विवाद और न्यायालयों में लंबित मामले सुलझने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मौके पर आंतरिक विकास कार्य लगभग पूरा लिया है। अब जल्द ही 6000 आवंटियों को प्लॉट पर कब्जा मिल सकेगा। यीडा अधिकारी के मुताबिक, आवंटियों को लीज प्लान जारी करने की तैयारी की जा रही है। लीज प्लान जारी होने के बाद आवंटी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर अपने प्लॉट पर कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। दरअसल यमुना सिटी में प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2009 में पहली बार एक साथ 21 हजार आवासीय प्लॉटों की योजना निकाली गई थी। यह भी पढ़ें- NCR में आएगी नौकरियों की बहार; यमुना सिटी की 59 फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू योजना में बड़ी संख्या में लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए, लेकिन 17 साल से अधिक का...