नोएडा, जून 4 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टरों और उद्योगों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण और रि-साइकिल कर दोबारा इस्तेमाल करने की तैयारी है। इसके लिए नीति बनाने पर काम किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव आठ जून को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ान शुरू हो जाएगी। ऐसे में शहर में आबादी व उद्योग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मास्टर प्लान-2041 के तहत अगले डेढ़ दशक में शहर की आबादी 37 लाख होने का अनुमान है। ऐसे में आबादी की सहूलियत अनुसार कचरे के संग्रह और छंटाई के लिए डंपिंग साइट की योजना तैयार की जानी है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर नोएडा और ग्रेनो के मुकाबले काफी बड़े हैं। शहर से रोजाना 2300 टन कचरा निकलने का अनुम...