नोएडा, अप्रैल 13 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी में मियावाकी पद्धति से घना जंगल तैयार किया जाएगा। इसकी शुरुआत सेक्टर-28 की ग्रीन बेल्ट से की गई है। इसमें फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ शहर हरा भरा बनेगा, बल्कि पक्षियों को मुफीद जगह मिल सकेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है। अब जल्द ही फिल्म सिटी की नींव रखने की तैयारी है। साथ ही, क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा शहर में बसावट तेज करने के प्रयास भी जारी है। एयरपोर्ट आने से यहां हर कोई अपना आवास बनाने का सपना देख रहा है। ऐसे में यीडा ने शहर को हरा भरा बनाने की कवायद भी तेज कर दी है। यीडा के उद्यान विभाग ने सेक्टर-28 के ग्रीन बेल्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.