ग्रेटर नोएडा, फरवरी 17 -- यमुना सिटी में तीन नए ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित किए गए हैं। इन भूखंडों पर चार हजार से अधिक फ्लैट तैयार हो सकेंगे। खास बात यह है कि यीडा ने इन भूखंडों की बोली लगाकर रिजर्व प्राइस के मुकाबले करीब 106.11 करोड़ अधिक की आमदनी की है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अधिकारी बताया कि वर्ष 2025 में ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत 16 भूखंडों पर आवेदन मांगे गए थे, लेकिन तीन भूखंडों पर ही दो अधिक बिड लगीं। यह भी पढ़ें- यमुना सिटी में बनेगा AI का बड़ा टेक्नोलॉजी हब, 25 बिलियन US डॉलर का आएगा निवेशयीडा ने तीनों भूखंड का कितना रखा था रिजर्व प्राइस यीडा ने सेक्टर-18 में 16188 वर्गमीटर का भूखंड मैसर्स प्रोविंस डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड को 95.48 करोड़ व मैसर्स एल्डिगो इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रॉ...