नोएडा, मार्च 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना सिटी में निवेश करने की इच्छुक दो कंपनियों को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। प्राधिकरण ने शुक्रवार को इससे संबंधित आशय पत्र यानी लेटर ऑफ इनटेंट जारी किया। दोनों कंपनियां औद्योगिक इकाई लगाएंगी। इससे 335 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। साथ ही, लोगों को रोजगार मिल सकेगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक मैसर्स स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को यमुना सिटी के सेक्टर-8डी में सात एकड़ जमीन के लिए आशय पत्र जारी किया गया। मिंडा के कार्यकारी निदेशक अशोक दास एवं पीयूष गोयल को प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह एवं एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने पत्र सौंपा। शासन की निवेश प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत फॉर्च्यून-500 कंपनियों में शामिल होने के कारण इस कंपनी को सहायक अनुदान भी प्रदान किया गया है। स्विच, सेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.