गाजियाबाद, अप्रैल 1 -- यमुना सिटी में विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। उत्तर प्रदेश शासन ने यीडा क्षेत्र में जमीन खरीद के लिए 2800 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस रकम से नए सेक्टरों और विकास परियोजनाओं के लिए लैंडबैंक तैयार होगा। यमुना सिटी में एयरपोर्ट के तीसरे चरण के अलावा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी, फिनटेक सिटी, जापानी, कोरियन, सिंगापुर, अमेरिकन, एआई और हेरिटेज सिटी प्रस्तावित हैं। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के सेक्टर में लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग सुविधा विकसित की जानी है। प्राधिकरण इन सभी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी में है। छह अप्रैल को हेरिटेज सिटी के संबंध में बैठक भी होगी, इसके लिए जमीन खरीद की रणनीति तय की जानी है। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट ने बदली जिंदगी; साइकिल से चल रहे लोग, लेकिन बैंक में करोड़ों रुपए ...