नोएडा, मार्च 6 -- यमुना सिटी में नए और पुराने सेक्टरों को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) इसके लिए किसानों से वार्ता कर लैंडबैंक तैयार कर रहा है। इससे अधूरे सेक्टरों में सड़क और सीवर की समस्या दूर हो सकेगी। निवेश के लिए भूमि भी उपलब्ध हो सकेगी। यीडा ने एयरपोर्ट के संचालन को देखते हुए आसपास के सेक्टर में भूमि की खरीद तेज कर दी है। यमुना सिटी में सेक्टर-5, 5ए, 4ए, 8, 8डी, 9, 11 इत्यादि नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं। यहां लॉजिस्टिक से लेकर फिनटेक, जापानी और कोरियन सिटी प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही यीडा के औद्योगिक सेक्टर-28, 29, 31 और 32 में कई कंपनियां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जबकि कई अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। पुराने विकसित सेक्टरों में बीच-बीच में कुछ जमीन अब भी अधिग्रहित नहीं हो सकी है। इससे विकास कार...