नोएडा, अगस्त 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टर-10 में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर के इंजन और उपकरण बनाने वाली एस्कोर्ट कबौटा कंपनी की नींव रखी। मुख्यमंत्री योगी के साथ केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इकाई का शिलान्यास किया। इस मौके पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र स्थित साइट पर कंपनी प्रतिनिधियों का भारतीय परंपरा और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। जेवर की छात्राओं ने भारत और जापान के राष्ट्रीय ध्वज...