यमुना सिटी में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बनेगा राष्ट्रीय संस्थान, ICMR को दी जाएगी 30 एकड़ जमीन
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 14 -- यमुना सिटी के सेक्टर-9 में गंभीर बीमारियों के इलाज और अनुसंधान के लिए आधुनिक राष्ट्रीय संस्थान विकसित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को यहां 30 एकड़ भूमि देने देने का रास्ता साफ हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी को देश के प्रमुख चिकित्सीय अनुसंधान और रोग निवारण केंद्रों में शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। शहर में आधुनिक चिकित्सीय अनुसंधान संस्थान के विकास के लिए 30 एकड़ भूमि देने पर सहमति बनी है। यहां पर गंभीर और उभरती बीमारियों की रोकथाम, अनुसंधान, समय पर पहचान, आधुनिक इलाज तकनीकों के विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक संस्थान स्थापित होगा। यह भी पढ़ें- यमुना सिटी में खुलेंगी 4 और नई यूनिवर्सिटी, एजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.