ग्रेटर नोएडा, अगस्त 10 -- यमुना सिटी के सेक्टर-17ए और सेक्टर-22ई शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होंगे। इसके लिए तीन नए विश्वविद्यालयों का मौके पर निर्माण कार्य जारी है, जबकि चार नए विश्वविद्यालयों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सेक्टर-17 में अभी गलगोटिया, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यायल संचालित हैं। निम्स मेडिकल कॉलेज भी चल रहा है। तीन नए विश्वविद्यालयों ने भूमि आवंटन के बाद नक्शा पास कराकर निर्माण शुरू कर दिया। सेक्टर-22ई में जेबीएम विश्वविद्यालय का निर्माण जारी है, जो दिसंबर तक पूरा होगा। यह भी पढ़ें- यमुना सिटी में फ्लैट दिलाने की तैयारी, 5000 खरीदारों को राहत मिलने की उम्मीद इसी सेक्टर में नरसी मोंजी ने भी नक्शा पास कर निर्माण कार्य शु...