नोएडा, जुलाई 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। यमुना सिटी में विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में अब और अधिक तेजी आएगी। इसे राज्यस्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) ने पर्यावरण मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार के सहयोग से विकसित हो रहे इस महत्वपूर्ण क्लस्टर की पहली एसेंट के सर्किट कंपनी का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का विकास अधिकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर सेक्टर-10 में 206 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। इस क्लस्टर के विकास में 538 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पर्यावरण मंजूरी जरूरी होती है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एसीईओ ने बताया कि राज्यस्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण ने पर्यावरण...