ग्रेटर नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी के सेक्टर-18, 20 और 24ए में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 33/11 और 11/0.415 केवी के चार उपकेंद्र बनेंगे। इससे घरों में बिजली की समस्या कम होगी। वहीं, मेडिकल डिवाइस पार्क और नई औद्योगिक इकाई के लिए भूमिगत लाइन बिछेगी। इससे उत्पादन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा सर्विस रोड पर लाइट भी लगाई जाएगी।30 हजार से ज्यादा आवासीय प्लॉट का आवंटन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में यमुना सिटी तेजी से विकसित हो रहा है। यहां वर्तमान में 38 औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन शुरू हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट से शहर में देशी-विदेशी कई नई इकाइयां निवेश के लिए तैयार हैं। शहर में 220 केवी के बिजली घर बनकर तैयार हैं, लेकिन सेक्टरों में आपूर्ति के लिए उपकेंद्रों का निर्माण किया जाना है। आवास...