नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के नए सेक्टरों में विकास कार्य तेज होंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए सेक्टरों में सीवर, ड्रीनेज और जलापूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं पर यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका खाका तैयार हो चुका है।प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि शहर में नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं। इनमें सेक्टर 4, 5, 5ए, 8ए, 8डी, 8एफ, 11 समेत अन्य शामिल हैं। वहीं, इस वर्ष कई नई परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इनमें अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी और फिनटेक सिटी शामिल है। इसके अलावा करीब 23 से ज्यादा देशी-विदेशी कंपनियों को भूमि भी दी जाएगी, ताकि वह अपना निर्माण कार्य शुरू कर सकें। ये सभी परियोजना नए सेक्टरों में आएंगी। ऐसे में प्राधिकरण ने इन सेक्टरों में विकास कार्यों का खाका तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.