नोएडा, जनवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 973 आवासीय भूखंडों की योजना आने में देरी होगी। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्राधिकरण के आवेदन पर आपत्तियां लगा दी हैं। रेरा ने कई सुधार करने के लिए कहा है। यमुना विकास प्राधिकरण ने बीते महीने यूपी रेरा में 973 आवासीय भूखंडों की योजना के लिए आवेदन किया था। यह भूखंड सेक्टर 15-सी, सेक्टर 18 और सेक्टर 24-ए में प्रस्तावित है। इसमें से सर्वाधिक 965 भूखंड 150 से 200 वर्गमीटर के हैं। इसके अलावा 200 से 250 वर्गमीटर के छह भूखंड और 250 से 500 वर्गमीटर के दो भूखंड हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य छोटे भूखंडों की आवासीय योजना का प्रस्ताव भी तैयार किया, लेकिन यूपी रेरा ने मामले में कई आपत्तियां लगा दी हैं। इनमें वन टाइम लीज रेंट और एग्रीमेंट टू लीज जै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.