शामली, जून 2 -- शामली। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तहसील ऊन क्षेत्र में यमुना नदी सहित सभी प्राकृतिक जल स्रोतों में मछली पकड़ने पर निर्धारित अवधि के लिए प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ऊन ने बताया कि रोहू, कतला, नैन, कॉमन कार्प, ग्रास कार्प और सिल्वर कार्प सहित अधिकांश मछलियां वर्षा ऋतु में प्रजनन करती हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम-1948 के तहत विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील ऊन क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में 1 जून से 30 जुलाई तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- UPSSSC Calendar 2026: यूपीएसएसएससी का परीक्षा कैलेंडर जारी, जू...