नई दिल्ली, जनवरी 22 -- यमुना को साफ करने के लिए राजधानी की सभी 1799 कच्ची कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। फैसले की वजह गंदे पानी को सीधे यमुना में पहुंचने से रोकना है। इसके साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट की क्षमता 814 से बढ़ाकर 1500 एमजीडी की जाएगी। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को यमुना की सफाई के लिए मिशन मोड में एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए। यमुना की सफाई के लिए हरियाणा और यूपी सरकार से समन्वय करने की भी बात कही।यमुना की हालत और सीवेज ट्रीटमेंट पर चर्चा दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में यमुना की मौजूदा हालत, सीवेज ट्रीटमेंट, नालों की सफाई और कच्ची कॉलोनियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.