यमुना सफाई के लिए अमित शाह ने संभाला मोर्चा, राज्य सरकारों को दिया 20 दिन वाला टास्क
नई दिल्ली, जून 9 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना पुनर्जीवीकरण परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और निर्मल यमुना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों का साझा संकल्प है तथा इसे शीघ्र पूरा करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को एकीकृत कार्ययोजना के तहत काम करना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि यमुना पुनर्जीवीकरण परियोजना के सभी कार्यों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए। उनकी प्रगति की नियमित निगरानी हो तथा दीर्घकालिक रखरखाव की व्यवस्था भी बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक 20 दिन में की जाए, ताकि निर्धारित समय में लक्ष्य हासिल किया जा सके। यह भी पढ़ें- दिल्ली का भूजल स्तर तेजी से पाताल में समा रहा, 5 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.