बांदा, सितम्बर 2 -- पैलानी। यमुना नदी तथा केन नदी का जल स्तर लगातार घटने से तटवर्टी गांवों के लोगों को बड़ी राहत है। पिछले तीन दिनों से लगातार रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से तहसील के नांदादेव-पडोहरा, गौरीकला-अमारा तथा तुर्री-सिंधनकलां रपटे बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए हैं। अब उनका जलस्तर धीरे-धीरे करके नीचे खिसक रहा है। खप्टिहा कलां की केन नदी में नाव चलाने वाले नविको शंकर निषाद तथा भरा निषाद ने बताया है कि पिछले दो दिनों से केन नदी का जलस्तर काफी हद तक नीचे आ गया है। अभी क्षेत्र के करीब 20 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा है। यह भी पढ़ें- Banda News: तैयारियों के दावे फेल, संपर्क से कटे गांवों में बढ़ी मुश्किलें छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर नावों से आना-जाना पड़ रहा है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रशासन की ओ...