मथुरा, जून 27 -- थाना सदर अंतर्गत यमुना पुल से शुक्रवार को युवक ने छलांग लगा दी। गोतखोरों ने निकाल लिया था, लेकिन वह दूसरी बाद फिर से यमुना में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह युवक के शव को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर आये परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गये। शुक्रवार को सुबह महाविद्या कालोनी निवासी युवक मनीष अचानक गायब हो गया था। इसकी सूचना गोविंदनगर पुलिस को सूचना दे परिजन तलाश कर रहे थे। तभी शनिवार सुबह यमुना पुल के समीप मनीष यमुना में पड़ा दिखाई दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह युवक के परिजन उसकी तलाश करते हुए मौके पर आ गये। यह भी पढ़ें- दादानगर नाले के किनारे पड़ा मिला युवक का शव गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश कराकर पुल के समीप से शव को बाहर निकलवाने के बाद किसी कार्रवाई के बिना ले गये।

हिंदी हिन्दु...