शामली, सितम्बर 21 -- सर्वपितृ अमावस्या पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर यूपी और हरियाणा से श्रद्धालु यमुना पर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान किया। इसके अलावा ब्राह्मणों को वस्त्र, मिष्ठान और दक्षिणा भेंट की गई। सुरक्षा की दृष्टि से यमुना नदी पर प्राइवेट गोताखोर और पीएसी के जवान तैनात नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...