मथुरा, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विश्राम घाट के समीप घाट के सामने दो दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त वृंदावन निवासी युवक विजय के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 28 मई को विश्राम घाट के समीप अज्ञात युवक का शव यमुना में देख लोगों में सनसनी फैल गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। इसके लिये आसपास के थाने के अलावा सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो, कपड़े डाल कर शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। यह भी पढ़ें- यमुना में मिले शव की हुई शिनाख्त, वृंदावन का था युवक तभी उसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों ने फोटो आदि के माध्यम से राधा गोदा मंदिर, वृंदावन के समीप निवासी विजय उर्फ छोटू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने ...