यमुना में मानव कंकाल मिला
शामली, जुलाई 14 -- कैराना। मंगलवार शाम यमुना नदी में हरियाणा की साइड मानव कंकाल मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शाम गांव मंडावर के सामने यमुना नदी के पार हरियाणा की साइड में एक मानव कंकाल यमुना में बहता हुआ आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कंकाल यमुना में काफी दूर से बहता हुआ आया। जांच अधिकारी गौरव चौहान ने बताया कि यमुना किनारे मानव कंकाल मिला था। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नहर में उतराती मिली अधेड़ की लाश, मची सनसनी कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.