नई दिल्ली, जनवरी 12 -- यमुना नदी में क्रूज सर्विस का सपना जल्द हकीकत में बदलने जा रहा है। दिल्ली सरकार यमुना नदी में अगले महीने से क्रूज सर्विस शुरू करने जा रही है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मुंबई में क्रूज निर्माण का निरीक्षण करने के बाद ये जानकारी दी। मिश्रा ने बताया कि दिल्ली यमुना में आने के लिए क्रूज लगभग तैयार है। मिश्रा ने बताया कि इस क्रूज में फूड, एंटरटेनमेंट और म्यूजिक जैसी गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बहाने नहीं बदलाव लाने के संकल्प को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार पूर्ण कर रही है, हर दिशा में आ रहा बदलाव इसकी बानगी है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि 'क्रूज को 20 जनवरी को मुंबई से रवाना किया जाएगा और चार से पांच दिन में ये दिल्ली पहुंच जाएगा। इसके बाद इसमें इंजन फिट करने का काम किया जाएगा। फ...