आगरा, अप्रैल 16 -- स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम शहर में स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के छत्ता जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 50 स्थित सीता यमुना घाट पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यमुना और घाटों पर प्लास्टिक, पालिथीन और पूजा सामग्री न फेंकने की अपील की गई। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर घाट पर आने वाले लोगों को यमुना नदी में प्लास्टिक, बोतल, कपड़े, मूर्तियां और अन्य कचरा फेंकने से रोका। टीम ने उपस्थित लोगों को समझाया कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल नदी को प्रदूषित करती हैं, बल्कि मानव जीवन और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।अभियान यह भी पढ़ें- गंगा के फ्लड प्लेन क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि पर जैव विविधता पार्क विकसित होगा के दौरान लोगों को यमुना की स्वच्छता बनाए रखने का ...