नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर यमुना में प्रदूषण का डाटा छिपाने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान दिल्ली सरकार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के डेटा में फर्जीवाड़ा तो कर रही है, अब यमुना के जल प्रदूषण का डाटा भी दबाने लगी है। पिछले तीन महीने से सरकार ने यमुना में प्रदूषण की रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एनजीटी द्वारा नियुक्त आईआईटी दिल्ली विशेषज्ञ पैनल को सीवरेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) और प्रदूषण का डाटा लेने से रोक रही है। जानबूझ कर यमुना में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति को छिपाया जा रहा है। 23 अक्तूबर को दिल्ली सरकार द्वार यमुना के जल प्रदूषण पर आखिरी रिपोर्ट जारी की गई थी। इसके बाद सरकार द्वारा कोई रिपोर्ट जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.