फतेहपुर, अप्रैल 12 -- गाजीपुर। यमुना नदी स्थित औगासी घाट पर शनिवार को दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सदर कोतवाली के नासेपीर निवासी 36 वर्षीय कमल सिंह लोधी अपने दोस्तों विजय सिंह, नितिन सिंह तथा गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रों गांव निवासी योगेंद्र सिंह और धनराज के साथ कार से औगासी घाट पहुंचे थे। सभी दोस्त नदी में नहाने लगे, तभी नितिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने शोर मचाते हुए पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नितिन को बाहर निकाला, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक,...