यमुना में नहाते समय दो डूबे, एक को नाविकों ने बचाया
मथुरा, जून 24 -- गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने आये एक युवक और एक किशोर यमुना में डूबने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोग व नाविकों ने दोनों की तलाश की। इस दौरान नाविक-गोताखोरों ने एक युवक को सकुशल निकाल लिया लेकिन दूसरा किशोर देर शाम तक नहीं मिल सका है। इसकी जानकारी होने पर किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह गंगा दशहरा पर्व पर टाटम्बरी घाट, महावन पर अनिल कुमार (24) निवासी टाटम्बरी आश्रम, गोकुल और कान्हा (16) निवासी गांव बरौली, बलदेव यमुना में स्नान करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यमुना घाट से स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो वहां मौजूद नाविकों ने यमुना में छलांग लगाकर दोनों को तलाश करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.