शामली, जुलाई 27 -- यमुना में नहाते समय डूब रहे हरियाणा के युवक को गोताखोरों ने बचा लिया। रविवार सुबह करीब 11 बजे हरियाणा के जनपद रोहतक निवासी सोनू अपने साथी के साथ यूपी की साइड यमुना में नहा रहा था। इस दौरान सोनू यमुना के पानी में डूबने लगा तो उसके साथी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर यमुना के पास मौजूद गोताखोर मुस्तकीम और बिल्लू ने यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद गोताखोरों ने यमुना में डूब रहे सोनू को सकुशल बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यमुना में डूबने से किशोर की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...