मथुरा, सितम्बर 27 -- शनिवार से पितृपक्ष शुरू हो गया। पहले दिन पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध संपन्न हुए। मथुरा के यमुना घाटों पर लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद के लिए पूजन किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक रीति से लोगों से पूजन करवाया। इसके बाद लोगों ने पुरोहितों को दक्षिणा दी और पूर्वजों के आशीर्वाद की कामना की। श्राद्ध पक्ष के पहले दिन लोगों ने श्रद्धा भाव से पितरों को तर्पण कराया। इसके बाद पितृ स्वरूप ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन कराया। पहले ही दिन इमरतियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने श्राद्ध के समय उच्चारित नाम, गोत्र और मंत्रों से श्राद्ध में अर्पित दृव्य वायु रूप में प्रविष्ट होकर पितरों का तर्पण किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: देवयानी सरोवर में पिंड़दान के लिए लोगों का आना शुरू श्राद्ध के दृ...