मथुरा, अप्रैल 5 -- प्राचीन केशी घाट पर गुरुवार शाम यमुना में डूबे युवक का शव तीसरे दिन नवीन पानी गांव पुल के नीचे यमुना में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जयपुर के प्रताप नगर निवासी किशोर लाल वानी का 25 वर्षीय पुत्र विनय लालवानी अपने साथियों के साथ वृंदावन दर्शन करने आया था। गुरुवार शाम केशी घाट पर यमुना स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि नवीन पानी गांव पुल के नीचे यमुना में एक शव तैर रहा है। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान डूबे हुए विनय के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, विनय की म...