कौशाम्बी, जून 3 -- एयरपोर्ट थाने के ताहिरगंज मजरा फूलनगर उर्फ फुलवा गांव स्थित यमुना घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविकों ने तत्काल चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक नदी की तेज धारा में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक खोजबीन के बाद युवक का कोई पता नहीं चल सका था। डाही नुमाया गांव निवासी हीरालाल चौरसिया का बेटा अरविंद चौरसिया उर्फ बाराती (20) बुधवार सुबह अपने बड़े भाई सचिन चौरसिया, गांव के अक्षय सेन, कन्हैया चौरसिया और शिवमूरत पटेल के साथ यमुना स्नान करने गया था। स्नान के दौरान पांचों युवक गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर मौजूद नाविकों ने साहस दिखाते हुए चार युवकों को सुरक्षित ...