कौशाम्बी, फरवरी 24 -- सरायअकिल के छेकवा गांव के सामने मंगलवार को यमुना नदी नहाने गए पांच दोस्त डूब गए। लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने किसी तरह तीन दोस्तों की जान बचा ली, लेकिन दो दोस्त नदी में समा गए। करीब एक घंटे बाद दोनों का शव नाविक बाहर लेकर आए तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छेकवा निवासी छक्कन का नाती शिवम (16) पुत्र स्व. जग्गू हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ है। मंगलवार की दोपहर को वह पड़ोस के दोस्त कुलदीप विश्वकर्मा (16) पुत्र देव नारायण, राविन (13) पुत्र राजकुमार, आर्यन (11) पुत्र अमर व हसन (13) पुत्र वसीम अहमद के साथ गांव के सामने यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। शिवम और उसके सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान शिवम का पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.