प्रयागराज, मई 12 -- दो दिन पहले घर से मछली पकड़ने गए किशोर का मंगलवार को किला घाट के पास शव उतराया मिला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। दारागंज पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के बाद सौंप दिया। मिर्जापुर के लालगंज कोटा बिठाया निवासी डाक्टर अपने परिवार के साथ दारागंज में रहकर मजदूरी करता है। उनका बेटा 14 वर्षीय बिहारी छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। परिजनों के मुताबिक बिहारी रविवार को घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था, लेकिन नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार को उसका शव किला घाट के पास उतराता मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...