उरई, फरवरी 28 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के भदेख दिवारा गांव के बाहर से निकली यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को डूबी 11 साल की किशोरी के शव शनिवार दोपहर एसडीआरएफ ने नदी से खोज निकाला। किशोरी का शव घटना स्थल से 200 मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी पड़ोसी युवती की शादी के बाद मंडप विसर्जन करने महिलाओं के साथ गई हुई थी और तभी वह डूब गई थी। थाना कुठौंद के अंतर्गत आने वाले भदेख दिवारा निवासी गया प्रसाद की बेटी गीता 11 वर्ष शुक्रवार दोपहर को गांव के बाहर से गुजरी यमुना नदी में डूब गई थी। जो अपने पड़ोसी हरविलास की बेटी छवि की शादी के बाद उसका मंडप विसर्जन करने गाँव की महिलाओं के साथ यमुना नदी गई थी। जिसके शव को शनिवार दोपहर एसडीआरएफ टीम ने तकरीबन 200 मीटर दूरी से बरामद किया। गीता अपने तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.