आगरा, जून 25 -- यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने को ताज टीटीजेड अथॉर्टी के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। यमुना में भैंसों को नहलाने और उतारने पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की ओर से तैनात टास्क फोर्स लगातार निगरानी कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त शिशिर ने बताया कि यमुना नदी में भैंसों को नहलाने से जल प्रदूषण बढ़ता है और नदी की स्वच्छता प्रभावित होती है। इसे देखते हुए टीटीजेड अथॉर्टी द्वारा यमुना में पशुओं को उतारने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम प्रशासन इस आदेश का कड़ाई से पालन करा रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की 91 कॉलोनियों पर खतरा, HC ने कहा- यमुना डूब क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाएं यमुना के विभिन्न घाटों व संवेदनशील क्षेत्रों में टास्क फोर्स की तैनाती की गई है। टास्क फोर्स दो शिफ्टों में कार्य ...