फतेहपुर, अगस्त 17 -- फतेहपुर। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटीय इलाकों में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बीते पांच दिनों में नदी का पानी चार मीटर से ज्यादा चढ़ चुका है, जिससे निचले इलाकों के ग्रामीणों को फसल डूबने और जमीन कटान का डर सता रहा है। यमुना के साथ ससुर खदेरी और रिंद नदियां भी उफान पर हैं, जिससे इलाके के लगभग 65 गांव प्रभावित हो सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण अब सुरक्षित और ऊंचे ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं। पांच दिनों की अपेक्षा सोमवार को यमुना के जलस्तर में करीब चार मीटर से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे बाढ़ प्रभावित पलटूपुर, महावतपुर असहट, हड़ाही का डेरा, मैनाही का डेरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफे के चलते इसकी सहायक नदियों ससुर खदेरी और रिंद मे...