गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन में अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन क्रम जारी है। गुरुवार को समाज की महिलाओं ने अग्रवाल भवन में यमुना महारानी का प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। इसके साथ ही भजन गायक अभिजीत कोहर की ओर से एक से एक भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों का सिलिसिला लगभग दो घंटे तक चला। पूरा परिसर भक्ति के माहौल में डूबा रहा। इस दौरान श्रद्धालु अपनी जगह पर खड़े होकर भगवान की भक्कि में नाचने भी लगे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पुष्प दंत जैन, दीप, सुशील ,स्मिता, सीमा, शशी, रमा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीजी बाबा आश्रम में राधा-माधव व्याहुला उत्सव का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...