बागपत, अप्रैल 10 -- बागपत। जिला प्रशासन की ओर से यमुना पक्का घाट पर 19, 20 और 21 अप्रैल को तीन दिवसीय यमुना महाआरती महोत्सव के लिए मिशन मोड में तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को पक्का घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि यमुना महाआरती को जन-जागरूकता महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यमुना नदी के महत्व, उसकी वर्तमान स्थिति, प्रदूषण के कारणों और संरक्षण के उपायों को सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं यह कार्यक्रम पुरा महादेव महाशिवरात्रि मेले के जीरो वेस्ट महोत्सव से भी प्रेरित है। कार्यक्रम के दौरान केवल आरती और पूजन ही नहीं, बल्कि श्रमदान, घाट सफाई अभियान और जल संरक्षण से जुड़े गतिविधियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। स्थानीय कलाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.