बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। यमुना महाआरती कार्यक्रम का धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रविवार को आगाज किया गया। इस दौरान यमुना नदी को संरक्षित करने और प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया गया। बनारस से आए कलाकारों ने यमुना की महाआरती की। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। बागपत जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री केपी मलिक व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया रहे। इनकी उपस्थिति में यमुना की मंगल आरती की गई। वक्ताओं ने लोगों से कहा कि केवल पूजा-अर्चना तक सीमित न रहें, बल्कि नदियों के संरक्षण का अपना व्यक्तिगत दायित्व का निर्वहन करें। यह भी पढ़ें- विभिन्न विप्र संगठनों ने परशुराम जयंती मन...