मथुरा, अप्रैल 9 -- नगर में लगातार जाम की समस्या के समाधान को ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने नोएडा में यमुना प्राधिकरण के एसीईओ मनीष मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने एक्सप्रेसवे किनारे खप्परपुर से दौलतपुर मोड़ तक करीब सात किमी लंबी सर्विस रोड बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कैलाश मार्ग के हथकौली तिराहे से बलदेव रजवाह हनुमान तिराहे तक अक्सर जाम के हालात रहते हैं। जो वैवाहिक सीजन में कई घंटों तक बना रहता है। भरंगर ने कहा कि सर्विस रोड बनने से भारी वाहन इस मार्ग से आगरा जा सकेंगे। इससे नगर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बलदेव से आगरा जाने को यमुना पर कई पुल बन चुके हैं। इनमें कैलाश मंदिर पुल सिकंदरा पहुंचने को सबसे नजदीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.